Big News माउंट एवरेस्ट विजेताओं ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात

415
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पर्वतारोहियों श्री जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्द नन्द ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए सामाजिक जन जागरूकता के प्रति उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सफलता के लिये शुभकामनाएं भी दी।

      उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने तथा अनेक देशों की पैदल यात्रा के बाद वे उत्तर प्रदेश के पश्चात उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये हैं। वे अपनी यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सन्देश भी जन जन तक पहुंचाने का उनका प्रयास है।
Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास