9 अक्टूबर को आयोजित होगा फ्लो बाजार – अध्यक्ष, कोमल बत्रा

780
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला विंग, फिक्की फ्लो के उत्तराखंड चैप्टर ने आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्षिक फ्लो बाजार के 5वें संस्करण की घोषणा करी। यह लाइफस्टाइल और फैशन प्रदर्शनी सह व्यापार मेला 9 अक्टूबर को होटल मधुबन में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

मीडिया को सूचित करते हुए, फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की अध्यक्ष, कोमल बत्रा ने कहा, “कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक रुकने के बाद हम फ्लो बाजार के 5वें संस्करण की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। अपनी तरह के इस अनूठे शॉपिंग शो में पूरे उत्तर भारत के उद्यमी अपने कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में महिला और पुरुष उद्यमियों के साथ-साथ कई नॉन गवर्नमेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा अद्वितीय उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें हथकरघा और कपड़े, गहने, परिधान, गृह सज्जा, शादी की पोशाक, उपहार, प्राकृतिक सौंदर्य और स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, सहायक उपकरण, डिजिटल सुरक्षा और बहुत कुछ शामिल होंगे।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

उन्होंने आगे कहा, “इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एक छत के नीचे लाकर उनका विकास करना और उन्हें बढ़ावा देना है, और उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक स्थायी मंच प्रदान करना है।”

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प

आगे साझा करते हुए, कोमल ने कहा, “फ्लो बाजार में आने वालों के लिए मुफ्त बुनियादी स्वास्थ्य जांच, हर 2 घंटे में लकी-ड्रा, बच्चों के लिए अभिनव और पर्यावरण के अनुकूल गतिविधि ‘ट्रैश टू ट्रेजर’, स्टोरीबुक डोनेशन ड्राइव, लाइव संगीत, और बहुत कुछ शामिल होगा।”

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

प्रदर्शनी के दौरान, कोविड योद्धा पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जहां 36 से अधिक कोरोना योद्धाओं, जिन्होंने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान फ़िक्की फ़्लो की सचिव तृप्ति बहल भी मौजूद रहीं।