हरियाणा सरकार के पूर्व गृह सचिव/ आईएएस ऑफिसर का रेस्क्यू- SDRF ने सकुशल पहुँचाया अस्पताल।

399
Voice of Uttarakhand

उत्तरकाशी –   दिनाँक 12 अक्टूबर को वन विभाग के सब इंस्पेक्टर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चीड़वासा, उत्तरकाशी में एक व्यक्ति का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है जिसे वापिस गंगोत्री लाये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट गंगोत्री से HC भरत रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हरियाणा सरकार में पूर्व गृह सचिव/IAS ऑफिसर रहे है जोकि ट्रैकिंग हेतु गौमुख जा रहे थे। चीड़वासा में ही उन्हें कमरदर्द होने के कारण वही रुकना पड़ा जिसके बाद उच्च तुंगता क्षेत्र में होने से उनका ऑक्सिजन लेवल कम होने के कारण स्वास्थ्य और अधिक खराब होने लगा।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर बिना समय गवाएं स्ट्रेचर के माध्यम से अत्यधिक जोखिमपूर्ण स्थिति में 13 किमी विषम पैदल मार्ग से होते हुए गंगोत्री प्राथमिक चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया व बताया की अब उनकी स्थिति सामान्य है।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

यदि SDRF टीम द्वारा उन्हें समय से नीचे न लाया जाता तो निश्चित ही कोई भी अनहोनी हो सकती थी। महोदय द्वारा SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।