Big News डाटपुल गौचर-चमेली मे गदेरे मे युवक ने पूल से लगाई छलांग, SDRF ने रेस्क्यू कर सकुशल पहुंचाया अस्पताल।

572
Voice of Uttarakhand

गोचर – आज दिनाँक 14 अक्टूबर को SDRF टीम को पुलिस चौकी गोचर द्वारा अवगत कराया गया कि एक युवक ने डाटपुल से छलांग लगा दी है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से आरक्षी हर्ष के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त युवक योगेन्द्र बिष्ट पुत्र श्री दर्शन सिंह बिष्ट उम्र 18 वर्ष निवासी साकेत नगर, गौचर को स्थानीय लोगो की सहायता से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

उक्त युवक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अपने वाहन के माध्यम से गौचर अस्पताल में भर्ती कराया गया।