महाराज ने खतलिंग पर्यटन विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किया

382
Voice of Uttarakhand

टिहरी-   प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को खतलिंग पर्यटन विकास मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ करोड़ो रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद की घनसाली विधान सभा क्षेत्र घुत्तू में आयोजित खतलिंग पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन करने के साथ-साथ राज्य योजना के अंतर्गत चंबा-मसूरी-चोपडियालगांव पंचायत भवन से मरखापानी होते हुए चोपडियालगांव बडा तक 2 करोड़ 3 लाख 76 हजार की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग, लाटा-सीताकोट-भटगांव मोटर मार्ग के थापड़ से डमकोट होते हुए दुध्याडी देवी मंदिर पौनाडा़ तक 1 करोड़ 33 लाख 80 हजार की योजना से बनने वाले मोटर मार्ग, विधान सभा क्षेत्र घनसाली के विकासखण्ड़ भिलंगना में 38 लाख 43 हजार की धनराशि से निर्मित होने वाले मैगाधार, भेटी, जमोलना, पोखार, मोटर मार्ग, 11 लाख 74 लाख की लागत से ग्राम सटियाला से ग्राम गवाणा मल्ला तक होने वाले मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

सतपाल महाराज ने राज्य नार्बाड सैक्टर के अन्तर्गत लघु सिंचाई विभाग की 17 लाख 4 हजार की लागत से बनने वाली ग्राम सभा दोणी वल्ली में हुवाण तोक से कुआं तोक योजना, 17 लाख 50 हजार की ग्राम सभा श्रीकोट वासर में श्रीकोट योजना, 18 लाख 50 हजार की ग्राम सभा संस्मण में संस्मण डेन्ट योजना और 30 लाख की धनराशि से बनने वाली ग्राम सभा गहड में नया सेरा तोक योजना का भी लोकार्पण किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ ही खतलिंग पर्यटन विकास मेले में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए खतलिंग पर्यटन विकास मेले को राजकीय मेला घोषित करने के अलावा घनसाली में लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाऊस बनाने और सहस्त्रताल, खतलिंग ग्लेशियर को पर्यटन मानचित्र पर अंकित करने की भी घोषणा की।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहां एक ओर उच्च माध्यमिक विद्यालय घुत्तू की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी वहीं गढ़वाली गायक किशन महिपाल के गढ़वाली गीतों पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर घनसाली विधायक श्री शक्ति लाल शाह, ब्लाक प्रमुख श्रीमती बसुमती घणात, श्री सूर्य प्रकाश सेमवाल, श्री राजेन्द्र गुंसाई, श्री चंद्रमोहन नौटियाल, श्री आनंद सिंह बिष्ट, कमलेश्वर कंसवाल, श्री राम कुमार कठैत, गिरीश नौटियाल, धनपाल सिंह राणा, श्रीमती सीता रावत, श्री विक्रम अटवाल, श्री रतनमणी भट्ट, श्री चंदर कंडारी, श्री प्रताप सिंह सजवान आदि मौजूद थे।