Big News सीएम धामी ने पंतनगर इंडस्ट्रियल स्टेट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की

380
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल स्टेट) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के सपूत स्व. नारायण दत्त तिवारी जी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में सदैव उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया उस समय स्व. नारायण दत्त तिवारी जी ही मुख्यमंत्री थे। पंडित तिवारी जी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नव सृजित उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास की नींव रखी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर इंडस्ट्रियल स्टेट का नाम उनके नाम पर किया जा रहा है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री