Breaking जन समस्याओं एवं शिकायतों का भी त्वरित गति से किया जाय निस्तारण। – CM पुष्कर धामी

634

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा अनुभाग के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का निरीक्षण करने के साथ ही इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि घोषणा अनुभाग में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर समयबद्धता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणायें धरातल पर दिखाई दें तथा आम जनता को उसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाओं का क्रियान्वयन समयबद्धता के साथ हो यह हमारा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से आम जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती हैं। अतः जन अपेक्षाओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य प्रणाली के सरलीकरण एवं समस्याओं के समाधान की भावना के साथ यदि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो जनता में सरकार के प्रति विश्वास का भाव जागृत होगा।

Also Read....  बड़ी खबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड में अनुशासन की नई पहल: CAU ने खिलाड़ियों के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों एवं समस्याओं से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण भी त्वरित गति से किया जाए, साथ ही आवेदकों को भी उनके निवेदनों पर की गई कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जाए।

Also Read....  पीआरएसआई के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, संयुक्त सचिव श्री संजय टोलिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY