महाराज ने अमित शाह को बताया कि क्यों जरूरी है हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

379
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उनसे हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता को लेकर चर्चा की।

उत्तराखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर गुरूवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ भोजन के दौरान श्री सतपाल महाराज के हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता के विषय में उनसे चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की नितांत आवश्यकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने श्री महाराज को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस संबंध में जो भी पत्रावली हो उसे उन्हें उपलब्ध करवायी जाए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को बताया कि उत्तराखंड और गुजरात का गहरा संबंध है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध की पत्नी और बाणासुर की पुत्री ऊषा, उत्तराखंड (हिमालय) की रहने वाली थीं, जब वह द्वारिका गई वह वहाँ पर उसने जमकर गर्भा नृत्य किया। जब उनसे पूछा गया कि उन्होने यह कहां से सिखा, तो उनका जवाब था कि यह नृत्य उन्होने अपनी माँ के गर्भ में ही सिखा था। तब से ही गुजरात के प्रमुख नृत्य का नाम “गर्भा नृत्य” पड़ा।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

श्री महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की हवाई कनेक्टिविटी होनी बेहद जरूरी है ताकि अमेरिका, बैंकुवर, कनाडा एवं ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइटें सीधी उत्तराखंड पहुंच सकें।

*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।