गोरखा दशै दीपावली महोत्सव 2021 का आयोजन 31 अक्टूबर को शहीद दुर्गामल पार्क गढ़ी कैंट देहरादून में होगा।

678

देहरादून    वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित ’गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव 2021’ का आयोजन इस बार 31 अक्टूबर दिन रविवार को देहरादून  के शहीद दुर्गामल पार्क गढ़ी कैंट में होगा। वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है। हर साल यह कार्यक्रम तीन दिवसीय हुआ करता था परंतु कोरोना  महामारी के कारण सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इसे आंशिक रूप से एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में बदल दिया गया है।

Also Read....  फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री

इस कार्यक्रम की सूचना वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सरवन सिंह प्रधान ने बैठक में दी। उन्होंने कहा कि  कोरोना महामारी के कारण हम 2021 का यह आयोजन एकदिवसीय कर रहे हैं। वही वीर गोरखा कल्याण समिति के सचिव श्री विशाल थापा ने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी होंगे साथ ही साथ कुछ अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं  इंडियन आइडल की जाने-माने कलाकार सौरव बाल्मीकि एवं  बॉलीवुड गायिका शिकाएना मुखिया भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Also Read....  कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता

इस  बैठक में वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सरवन सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम साही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तामांग, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती देवकला दीवान, देविन साही, मनोज तमांग, श्री बलदेव क्षेत्री,  श्रीमती आशु थापा, लोकेश बन, श्रीमती कर्मिता थापा एवं झगु राना, ज्योति राना, धन बहादुर क्षेत्री, सोना के सी शाही उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

LEAVE A REPLY