जेईई एडवांस्ड 2021 के परिणाम धोषित होने पर आकाश इंस्टिट्यूट उत्तराखंड के धात्रो मे जशन का माहौल

311

देहरादून  आई आई टी खड़गपुर द्वारा जारी जेईई एडवांस्ड के परिणाम घोषित होने पर आकाश इंस्टिट्यूट उत्तराखंड के छात्रों में जश्न का माहौल है। इस वर्ष उत्तराखंड प्रदेश में आकाश इंस्टिट्यूट के छात्र हार्दिक गर्ग ने जेईई एडवांस्ड 2021 टॉप किया।  उनकी आल इंडिया रैंक 89 रही। आकाश इंस्टिट्यूट उत्तराखंड ने इस वर्ष भी प्रदेश में टॉपर्स देने का कीर्तिमान कायम रखा।  कुल मिलकर आकाश इंस्टिट्यूट उत्तराखंड के 40 प्रतिशत से ज्यादा छात्र व छात्राओं ने जेईइ एडवांस्ड क्वालीफाई किया जो की अपने आप में एक मिल का पत्थर है।  आपको बता दे की आकाश उत्तराखंड के कुल 9 छात्र व छात्राओं की आल इंडिया रैंक 5000 के अंदर रही और वही कुल २२ छात्र व छात्राओं की आल इंडिया रैंक 10000  के अंदर रही। कुल मिलकर आकाश इंस्टिट्यूट उत्तराखंड के 61 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2021 में क्वालीफाई किया।  हार्दिक गर्ग ने बताया की आकाश इंस्टिट्यूट की पाठ्यक्रम प्रणाली नियमित परीक्षाओ, डाउट क्लीयरिंग एवं अध्यापको के पढ़ाने के तरीके  ने उनकी इस उपलब्धि में योगदान दिया।

Also Read....  देहरादून में 05 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला: ‘सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स’ पर वैज्ञानिकों का वैश्विक समागम का आयोजन l

इसी सिलसिले में आकाश इंस्टिट्यूट उत्तराखंड ने एक रोड शो का आयोजन किया जो की राजपुर रोड, दिलाराम चौक, कैंट रोड, कैनाल रोड होते हुए बल्लूपुर चौक पर आकाश इंस्टिट्यूट में ख़त्म हुआ। आकाश के छात्रों व स्टाफ ने ढोल के साथ नाच – गाकर खूब जश्न मनाया।

Also Read....  बड़ी खबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड में अनुशासन की नई पहल: CAU ने खिलाड़ियों के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया

LEAVE A REPLY