उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट में सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश – महाराज

205

देहरादून-   प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा समय पर मुख्यमंत्री को अन्तरिम रिपोर्ट सौंपने का स्वागत किया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्चस्तरीय समिति ने सभी पक्षों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही है।

Also Read....  पीआरएसआई के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

श्री महाराज ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वहां स्थिति मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत व परंपरागत अधिकार एवं हक-हकूक यथावत रखे जाएं।

Also Read....  जनता की बीच पहुंचे डीएमः ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान,

उन्होने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा जो रिर्पोट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को सौंपी गई है उसे शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जायेगा।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर कान्त ध्यानी ने संबंधित पक्षों से बात कर रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश किया गया है।

Also Read....  अभाविप ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के सचिव को सौंपा ज्ञापन

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड।

LEAVE A REPLY