Good News 29 व 30 अक्टूबर को देहरादून में होगी हेरिटेज टेल्स प्रदर्शनी

361
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  27 अक्टूबर 2021, देहरादून: भारत की कला और शिल्प की समृद्ध विरासत और परंपरा को प्रदर्शित करते हुए, हेरिटेज टेल्स ने देहरादून में अपनी पहली दस्तकारी प्रदर्शनी की घोषणा करी। दो दिवसीय प्रदर्शनी 29 और 30 अक्टूबर को डालनवाला रोड स्थित कैफे राजमाताज में आयोजित की जाएगी।

Also Read....  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।

आगामी प्रदर्शनी के बारे में बोलते हुए, शो क्यूरेटर अमृता राणा सिंह ने कहा, “द हेरिटेज टेल्स का उद्देश्य पूरे भारत से आने वाले कारीगरों के शिल्प और कलाकृति के लिए एक मंच प्रदान करना है जो अपनी पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में विश्वास रखते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे सभी कारीगरों की मदद करना वे उनका समर्थन करना है जो कोरोनोवायरस महामारी के दौरान प्रभावित हुए हैं, और हम चाहते हैं की ऐसे सभी रचनात्मक लोग आत्मनिर्भर बन सकें, बाजार में उनका नाम हो सके और अंततः उनकी आय में बढ़ावा हो सके।”

Also Read....  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

इस प्रदर्शनी में हाथ से बने गहने, गोटा अलंकरण वाले जैविक कपास, बनारस की पारंपरिक बुनाई, वेलवेट पर खूबसूरती से अलंकृत कढ़ाई, जैविक काजल, उबटन और शहद जैसे उत्पाद देखने को मिलेंगे जो स्थानीय लोगों द्वारा अपने-अपने गांवों में बनाये जाते हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र