सीएम पुष्कर धामी ने रेसकोर्स, देहरादून में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से संबधित व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

628
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेसकोर्स, देहरादून में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दौरे से संबधित व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए की जाय।

Also Read....  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

इस अवसर पर सहकारिता, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर.राजेश कुमार, डीआईजी श्री जन्मेजय खण्डूड़ी मौजूद थे।

Also Read....  अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले - मुख्यमंत्री