धरोहर में देश-प्रदेश के शायरों ने जीता दिल

329
Voice of Uttarakhand

देहरादून —  रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित धरोहर संस्कृति एवं कला के उत्सव के दूसरे दिन देश-प्रदेश के सुविख्यात शायरों ने अपनी शायरी से सबका दिल जीत लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुजतबा हसन के सितारवादन से हुई।

धरोहर उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसौन और संरक्षक विजय बग्गा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को एक ऐसी जगह भी मिल पा रही है,जहां से वे अपना मार्किट बना सकते हैं। साथ ही यहां के लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका भी मिल सकेगा। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पद्मभूषण उस्ताद निसार हुसैन खान और पद्मविभूषण गुलाम मुस्तफा खान जैसे कलाकारों के घराने में पैदा हुए और रामपुर सहसवान घराने के मुजतबा हसन ने अपनी टीम अनूप शैलानी, विक्की शर्मा और सार्थक वोहरा के साथ सितारवादन कर के की। इसके साथ ही दर्शकों ने क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट्स का आनंद लिया। इसके बाद देश-प्रदेश के सुविख्यात शायरों शादाब अली, अल्तमस अब्बास, अमज़द खान अमज़द, इकबाल आज़र, दानिश देहलवी, डॉ ममता सिंह और नदीम आदि शायरों ने अपनी शायरी से सबका दिल जीत लिया। आयोजक

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। फ़िल्म निर्माता सुनील वर्मा ने कहा कि बेहद मुश्किल से और लोगों के सहयोग से ये जो आयोजन हो रहा है। इसको हर साल किया जाएगा। संस्कृतिकर्मी हिमांशु दरमोडा ने कहा कि धरोहर उत्सव को देहरादून के साथ ही दूसरे शहरों में करने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। कहा कि सभी के सहयोग से ये आयोजन हो पा रहा है और आगे भी हो सकेगा।
….
पंजाबी लाइव बैंड का भी मजा
शनिवार को दर्शक यहां पंजाबी लाइव बैंड का भी मजा ले सकेंगे। शुभ सहोता और उनकी टीम की ओर से ये प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तराखंड फोक ट्रूप की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा