एसजेवीएन में राष्‍ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

319
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  प्रत्‍येक वर्ष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती मनाने तथा राष्‍ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को सशक्‍त करने के लिए 31 अक्‍तूबर को राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्‍ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के खतरे का सामना करने के लिए, एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक), श्रीमती गीता कपूर ने कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), मुख्‍य महाप्रबंधक(मा.सं.), श्री एस.पटनायक एसजेवीएन के अन्‍य अधिकारियों सहित उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर श्रीमती गीता कपूर ने स्‍वतंत्र भारत के राष्‍ट्रीय एकीकरण के वास्‍तुकार के रूप में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की भूमिका और उपलब्धियों की सराहना की। उन्‍होंने आगे कहा कि भारत का एकीकरण सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के विज़न और कार्यान्‍वयन से ही संभव हुआ। उन्‍होंने सभी से देश और संगठन के विकास एवं प्रगति के लिए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सतर्कता से योगदान देने का आग्रह किया।

Also Read....  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

कोविड-19 के विरूद्ध निवारक उपायों तथा दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारपोरेट मुख्‍यालय, शिमला में केन्‍द्रीयकृत पब्लिक एड्रेस सिस्‍टम के माध्‍यम से शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, एसजेवीएन के विभिन्‍न कार्यालयों/परियोजना स्‍थलों में कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई गई।

Also Read....  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।