सीएम धामी से आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने की भेंट

321
Voice of Uttarakhand

DEHRADUN –  दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक श्री राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।