Good News दून में होगा टीएंडएच के 24वें आउटलेट का शुभारंभ

311
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   लोगों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टीएंडएच को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वे देहरादून-उत्तराखंड में अपने 24वें आउटलेट का 13 नवंबर को शुभारंभ कर रहे हैं। गुरूवार को राजपुर रोड़ में एक प्रेसवार्ता के दौरान फ्रैंचाइज़ीे मालिक पंकज मदान ने बताया कि लगभग 2 शताब्दियों से ब्रिटिश नागरिकों के बीच ट्रूफिट एंड हिल (टीएंडएच) पसंदीदा ब्रांड रहा है। बदलते समय के साथ दून में भी फैशन के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए टीएंडएच ने दून में अपना आउटलेट स्थापित करने का निर्णय लिया है। आज के समय में जहां सुरक्षा और स्वच्छता महत्वपूर्ण है, ऐसे में टीएंडएच अपने ग्राहकों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए टीएंडएच के फ्रैंचाइज़ीे मालिक पंकज मदान ने कहा कि हम सभी के लिए यह एक और मील का पत्थर है कि हम उन परिस्थितियों और वातावरण के बावजूद एक सुरक्षित आउटलेट स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। हम टीएंडएच में यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे प्रत्येक विश्वसनीय ग्राहक को हमारी सेवाओं और उत्पादों का सर्वाेत्तम लाभ मिले। हेयरकट से लेकर शेव तक हर सेवा, हर बातचीत को बड़ी सटीकता के साथ और सख्त स्वच्छता और सुरक्षा सावधानियों के साथ निष्पादित किया जाता है।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

प्रेसवार्ता के दौरान कुनाल मौर्य स्टोर मैनेजर ने बताया कि टीएंडएच ने लॉयड्स लक्ज़री लिमिटेड के साथ भारत के 11 से अधिक शहरों और ढाका, बांग्लादेश में 25 विशेष अत्याधुनिक ऑपरेटिंग आउटलेट सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। आने वाले वर्षों में ग्रूमिंग क्षेत्र के लिए नए क्षितिज और संभावित रास्ते तलाशने के लिए आशान्वित है। उन्होंने बताया कि आज पुरुष इस बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं कि वे क्या पहनते हैं और कैसे दिखते हैं। एक महत्वाकांक्षी ब्रांड होने के नाते, हम दून के लोगों को सर्वश्रेष्ठ ग्रूमिंग देने के लिए तत्पर हैं। कुनाल ने बताया कि 13 नवंबर को टीएंडएच को देहरादून वाशियों के लिए खोला जाऐगा और इस अवसर पर कई अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

प्रेसवार्ता का आयोजन व सजावट ब्लेस्ड विद बेस्ट के संस्थापक शिवा कौशल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विपिन कुमार डोगरा सहित टीएंडएच के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।