शनिवार और रविवार, 13-14 नवम्बर मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन

475
Voice of Uttarakhand

देहरादून-राज्य में 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है । इसी के अंतर्गत दिनांक 13 और 14 नवंबर तथा 27 और 28 नवंबर को मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं । यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने बताया कि जो लोग 1 जनवरी 2022 या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं , वह 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं । इसी के साथ पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें । किसी भी नागरिक के पास वोटर कार्ड होना ही पर्याप्त नहीं है उनका नाम वोटरलिस्ट मे भी होना बहुत जरूरी है। इसलिए वोटरलिस्ट मे अपना नाम अवश्य चेक कर ले। मतदाता सूची कार्य के लिए ऑनलाइन www.nvsp.in और  voterportal  eci.gov.in भी है। नागरिक अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में पंजीकरण करा सकते हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र