Big News पांच लाख रिकार्ड तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर

418
Voice of Uttarakhand

Chamoli –  पांच लाख रिकार्ड तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर। श्री बदरीनाथ :19 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कल को बंद हो जायेंगे। आज 2768 तीर्थ यात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। आज तक श्री बदरीनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 191106 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

बदरीनाथ धाम से देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो चुके है।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इस अवसर हेतु बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने श्री बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल विभिन्न गेंदा गुलाब, कमल,आदि फूलो पत्तियों से सजाया है। अभी तक श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा जारी है चारधामों में पांच लाख रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे है जिनमें से श्री बदरीनाथ धाम 191106,श्री केदारनाथ 242712, श्री गंगोत्री 33166, श्री यमुनोत्री 33306 तीर्थयात्री पहुंचे है चार धाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 500290 है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री