Big News चमोली-पीपलकोटी खाई मे गिरा वाहन, SDRF ने रात में ही चलाया सर्च ऑपरेशन

424
Voice of Uttarakhand

Chamoli –  जिला नियंत्रण कक्ष चमोली से कल रात, SDRF को सूचना मिली कि पीपलकोटी के पास एक वाहन नीचे गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक जगमोहन के नेतृत्व मे टीम तत्काल रवाना हुई ।

SDRF टीम को मौके पर पता चला कि उक्त वाहन टाटा सूमो थी। जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी।जिसमे एक ही युवक सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों मे रात मे ही गहरी खाई में उतरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान उक्त युवक मीतवीर सिंह पुत्र श्री गोविंद सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खंडरा पो0 मैकोट जनपद चमोली का शव रिकवर कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी