Big News रुद्रप्रयाग- सोरा खाल, जखोली के पास हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को किया रिकवर।

731
Voice of Uttarakhand

Rudraprayag –  आज दिनांक 29 नवम्बर 2021 को चौकी जखोली से SDRF को सूचना मिली कि सोरा खाल के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट रतुड़ा से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व मे टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

SDRF टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि नौली बैंड के पास एक कार जेन स्टेनो DL 05 CD 5015 दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जो लगभग 500 मीटर गहरी खाई मे गिरी थी। जिसमे 01युवक सवार था। उक्त युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

SDRF टीम द्वारा उक्त शव जगदीश सिंह रौतेला पुत्र भादर सिंह रौतेला उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम पाली,पोस्ट ऑफिस सिमली कोमेडी, जिला रुद्रप्रयाग को 500 मीटर गहरी खाई से बॉडी बैग के माध्यम से बाहर निकाला, व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया ।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं