जनभावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य – महाराज

386
Voice of Uttarakhand

देहरादून – पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के पश्चात जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की जो घोषणा की है वह स्वागत योग्य कदम है।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के बाद पंडा, पुरोहितों, पुजारियों और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का जो निर्णय लिया है वह एक स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद रिपोर्ट को कैबिनेट में रखा जाएगा उसके पश्चात विधानसभा में भी इसे प्रस्तुत किया जाएगा।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

उन्होने कहा कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के परिपेक्ष में चारों धामों के हितधारकों पंडा, पुरोहितों और पुजारियों द्वारा समय-समय पर विरोध, आंदोलन के मध्येनजर वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत हमने जो रिर्पोट मुख्यमंत्री जी को सौंपी उसके आधार पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जो निर्णय उन्होने लिया है वह उचित और स्वागत योग्य है

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन