प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा सहकारिता के लिए वरदान साबित होगा – जगदीश भट्ट

558
Voice of Uttarakhand

Dehradun — उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के महासचिव  जगदीश भट्ट ने कहा ’ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का देहरादून दौरा सहकारिता के लिए वरदान साबित होगा। मैं माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को बहुत धन्यवाद देता है कि उन्होंने उत्तराखंड में आकर यहां के जड़ी – बूटियों एवं सहकारिता के ऊपर विस्तार पूर्वक लोगों से बात करी एवं उन्होंने यह बताया कि सहकारिता के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को रोजगार मिल सकता है खासकर उन्होंने जड़ी- बूटी एवं हर्बल प्लांट के उत्पादन की बात कहीं है जिससे कि हमारे उत्तराखंड के किसानों को इसका फायदा मिलेगा एवं रोजगार के नए साधन विकसित होंगे। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यवसाय में होमस्टेक के ऊपर उनका प्रकाश डालना इस बात का सबूत देता है कि आने वाले भविष्य में होमस्टे एक व्यापक स्वरोजगार का स्वरूप लेगा और इससे उत्तराखंड के दूरदराज गांव में रहने वाले लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के भाषण से यह विदित होता है कि आने वाले भविष्य में उत्तराखंड एक आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा और अपने प्रदेश वासियों के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार की व्यवस्था भी खुद सुनिश्चित कर लेगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि