महाराज ने सतपुली टीआरएच के निर्माण कार्य में हुए विलम्ब को लेकर जांच के दिये आदेश

722
Voice of Uttarakhand

पौड़ी –   प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली में बन रहे पर्यटक अतिथि गृह के निर्माण में हुए विलंब को लेकर जांच के आदेश दे दिये हैं।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि सतपुली में बन रहे पर्यटक अतिथि गृह के निर्माण में हुए विलंब एवं लापरवाही को देखते हुए मंत्री जी ने उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

पर्यटन मंत्री के हवाले से उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है उसकी जांच होगी और दोषियों को चिन्हित कर उन्हें दण्डित किया जायेगा।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

उन्होने कहा कि सतपुली में निर्माणाधीन 4.43 करोड़ की लागत से बनने वाले पर्यटक अतिथि गृह जिसका निर्माण पहाड़ी शैली में होना है यदि उसका निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं हुआ और किसी भी प्रकार का कोई विलंब या लापरवाही की गई तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया