प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया

1788
Voice of Uttarakhand

नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर  हरबंस कपूर  के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“उत्तराखंड के अपनी पार्टी के वरिष्ठ साथी  हरबंस कपूर  के निधन से दुखी हूं। वे विधायी कार्यों के दिग्गज और अनुभवी प्रशासक थे। वे जनसेवा और सामाजिक कल्याण में अपने योगदान के लिये सदैव याद किये जायेंगे। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति।”