SDRF उत्तराखंड पुलिस के 10 वें सेनानायक के रूप में मणिकांत मिश्रा (IPS) ने कार्यभार संभाला

628
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में राज्य आपदा प्रतिवादन बल के 10वें सेनानायक के रूप में  मणिकांत मिश्रा (आईपीएस) द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।

मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF इससे पहले पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी के पद पर नियुक्त थे।

आज प्रथम कार्य दिवस पर महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों से औपचारिक परिचय के साथ साथ कार्यों की जानकारी ली एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

महोदय द्वारा SDRF वाहिनी जोलीग्रांट का निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं, बैरक, मैस, स्टोर, CPC केंटीन व वाहिनी के निर्माण कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। जहां महोदय ने निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति के बारे स्पष्ट जानकारी ली व निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे वाहिनी परिसर में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निकट भविष्य में जल्द से जल्द आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके तथा नवनिर्मित कार्यालयों में सुगमतापूर्वक कार्य किया जा सके।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

सेनानायक महोदय द्वारा राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF टीमों को रेस्क्यू कार्यों में प्राथमिकता देने के साथ ही कोविड कि तृतीय लहर के दृष्टिगत आम जनमानस में अधिक से अधिक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत