ब्रेकिंग 2000 बाइक और 1000 कार रैली के साथ हुआ तेजस्वी का उत्तराखंड में स्वागत – कुन्दन लटवाल

470
Voice of Uttarakhand

देहरादून – आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे। सुबह 11 बजे तेजस्वी सूर्य जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे वहां उनका पुरे प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगत किया जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाऊस रोड शो यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया।
युवाओं का उमड़ा हुजूम
देहरादून में इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हुजूम सा उमड़ पड़ा और झंडे हाथों में लिए हुए कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। रोड शो में 2000 बाइक और 1000 कार रैली में शामिल थी तेजस्वी ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम