मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा पहुंचे दून, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

486
Voice of Uttarakhand

Dehradun – उत्तराखण्ड में होने वाले आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए  भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  सुशील चंद्रा, निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार,  अनूप चंद्र पाण्डेय व भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी देहरादून पहुंचे। उत्तराखण्ड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने सभी का स्वागत किया।

Also Read....  देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी द्वारा भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई।

Also Read....  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

*आयोग ने ऑनलाइन पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता भी लांच की। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को जोङने और हर वोट के महत्व के संबंध में नये क्रिएटिव सुझाव प्राप्त करना है। कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार किये गये ‘उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022’ के लोगो ‘कौथिग’ और वोटर गाईड का विमोचन किया। इसके साथ ही ईवीएम व वीवीपेट की जानकारी देने वाले पोस्टर का भी विमोचन किया गया।*

Also Read....  हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए पांच वर्षीय साझेदारी की

वोटर गाईड एक पोकेट बुकलेट है। इसे सभी घरों में वितरित किया जाएगा। इसमें वोटर रजिस्ट्रेशन, ईवीएम, वीवीपेट की जानकारी सहित सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।