Good News नरेंदगनर में बनेगा लाॅ काॅलेज मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से कैबिनेट बैठक में मिली स्वीकृति

451

ऋषिकेश-नरेंद्रनगर व आसपास क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई करने हेतु अब देहरादून व अन्य दूरस्थ जगहों पर नहीं जाना होगा। नरेंद्रनगर में ही लाॅ(विधि संस्थान) की पढ़ाई की जा सकेगी, बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में इसके निर्माण हेतु मंजूरी दी जा चुकी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि जल्द ही शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद नरेंद्रनगर में लाॅ काॅलेज का निर्माण किया जाएगा। इस पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Also Read....  धामी सरकार का बड़ा कदम, नीलकंठ महादेव में आधुनिक पार्किंग और 2 बेड का आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र होगा स्थापित

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि नरेंद्रनगर में लाॅ काॅलेज का निर्माण होने से स्थानीय युवाओं हेतु रोजगार के अधिक अवसर खुलेंगे। साथ ही गढ़वाल के युवाओं को अब कानूनी पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की विकासपरक सोच से ही यह कार्य संभव हो पाया है, उनके नेतृत्व में नरेंद्रनगर विधानसभा में लगातार विकास हो रहे हैं। ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने नरेंद्रनगर में लाॅ काॅलेज के निर्माण हेतु कैबिेनेट में स्वीकृति मिलने पर मंत्री सुबोध उनियाल को धन्यवाद दिया।

Also Read....  डीएम ने पकड़ा कूटरचित दस्तावेज से भूमि क्रय-विक्रय मामला; बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY