सीएम धामी ने शहीद हवलदार प्रदीप थापा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

609
Voice of Uttarakhand

Dehradun – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।