Big News टिहरी असेना और देवल के बीच हुआ हादसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

603
Voice of Uttarakhand

Tehri Garhwal –  देर रात्री एसडीआरएफ टीम को SO घनसाली द्वारा अवगत कराया गया कि पीपल डाली के पास एक ट्रक गिर गया है। जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटि कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरण के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उपरोक्त वाहन UK 07 Y0392 में 02 युवक सवार थे। ग्राम असेना और देवल के बीच ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमे से 01 युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर घायल युवक नाम -प्रमोद सिंह पुत्र श्री विजयपाल सिंह निवासी ग्राम कोटी मगरो पट्टी कोटि फागुन को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व मृत व्यक्ति चालक राकेश सिंह रावत पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम कोटी मगरो पट्टी कोटि फागुन के शव को बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपुर्द किया।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम आरक्षी प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, नीरज खंडी, कविंद्र सिंह शामिल रहे।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया