सीएम पुष्कर धामी से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल के नेतृत्व में आई.एफ.एस. एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भेंट की।

547
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ)  विनोद कुमार सिंघल के नेतृत्व में आई.एफ.एस. एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन संपदा, वन्य जीव संरक्षण एवं अन्य कार्यों के लिये वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यों की पेंडेंसी को कम से कम करने का प्रयास करें।

Also Read....  हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए पांच वर्षीय साझेदारी की