Big News रानीखेत थाना क्षेत्र में हुई कार दुर्घटना, SDRF ने 02 व्यक्तियों का किया सफल रेस्क्यू।

363
Voice of Uttarakhand

Chamoli —  SDRF टीम को जनपद नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया कि रानीखेत थाना क्षेत्र मे एक कार खाई में गिरी है। त्वरित रेस्क्यू लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन सेंट्रो कार है , जिसमे 04 लोग सवार थे जो अपने गांव हिड्रम जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Also Read....  हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए पांच वर्षीय साझेदारी की

मूसलाधार बारिश और रात्रि का घोर अंधेरा रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा था परन्तु अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी SDRF टीम द्वारा 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 02 जीवित लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया । नाम क्रमशः 1) प्रकाश S/O भोपालराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा , 2) माही निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा ।बाद रेस्क्यू घायल अवस्था में 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। तथा 02 लोगों प्रकाश चंद s/o खीम राम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा व भुवन चंद s/o बुद्धिराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा के शवों को रिकवर कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Also Read....  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

SDRF रेसक्यू टीम में उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम आरक्षी गणेश मेहरा, आरक्षी दीपचंद सति, आरक्षी प्रमोद मठवाल, आरक्षी दिनेश पूरी व अमित शामिल रहे।

Also Read....  देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’