हमें हर हाल में प्रदेश की जनता एवं अपने कार्यकर्ताओं को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखना है – श्याम बोहरा

341
Voice of Uttarakhand

देहरादून   आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्याम बोहरा जी ने राज्य में बढ़ते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए कहा है कि सरकार और चुनाव आयोग एक सर्वव्यापी गाइडलाइंस तय करें और वह गाइडलाइन सभी दलों के लिए मान्य हो। जिसमें सभी राजनैतिक दल एवं उनके कार्यकर्ता और जनता सब सुरक्षित रहे। मैं अपने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा तय किए गए सभी गाइडलाइंस का पालन करूंगा एवं अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर प्रचार-प्रसार करने के लिए निवेदन करूंगा साथ ही साथ अगर जरूरत पड़े तो हम डिजिटल जनसभा का भी आयोजन कर सकते हैं। श्याम बोहरा ने कहा हमें हर हाल में प्रदेश की जनता एवं अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रखना है।

Also Read....  हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना: महाराज