अल्मोड़ा- खाई में मिला शव, एसडीआरएफ टीम ने किया रिकवर।

434
Voice of Uttarakhand

Almora –   देर शाम एसडीआरएफ टीम को कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया है कि पांडुखोला में एकांत होटल के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है । चूंकि खाई गहरी है व अंधेरा भी हो गया है अतः शव को बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट सरियापनी से उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त शव को 200 मीटर गहरी खाई से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त शव किसी पुरुष का है ,जिसकी उम्र लगभग 30 से 32 साल प्रतीत हो रही है। उक्त शव की अभी शिनाख्त नही हो पाई है।

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित