रूचि आर्य का नया कुमाऊंनी लोकगीत बूबू कौतिक जानू हुआ रिलीज

415

अल्मोड़ा – विकास खण्ड द्वाराहाट के डोटल गांव की निवासी लोकगायिका रूचि आर्य का नया कुमाऊंनी लोकगीत ‘‘बूबू कौतिक जानू’’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ।

लोकगायिक रूचि आर्य ने बताया कि संगीत के इस लाइन में लाने का श्रेय मेरे गुरू लोकगायक विनोद आर्य व दिलिप कुमार और मेरे पिता राकेश कुमार को जाता है। इसके साथ ही मैं पूरे वीएनके ग्रुप का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे ये मौका दिया।

Also Read....  कोटद्वार में अगले सप्ताह से शुरू होगी टेलीमेडिसन सेवा, एम्स ऋषिकेश ने किया सफल ट्रायल

उन्होंने बताया कि इससे पहले मेरे तीन एलबम हिट कमू पहाड़ा लै जूला, मेरो फैशन मचैंगो धमाल व हिट म्यरा संग सुमना रिलीज हो चुके हैं। इन गीतों को लोगों द्वारा खूब सराहा गया। मैं आशा करती हूं कि मेरे द्वारा गाया गया बूबू कौतिक जानू गीत को भी लोगों का प्यार मिलेगा।

Also Read....  री-नीट यूजी 2026 में एलेन का शानदार प्रदर्शन, आदि जैन बने उत्तराखंड के टॉपर

बूबू कौतिक जानू गीत यूट्यूब चैनल टीएस धामी प्रोडक्शन द्वारा तैयार किया गया है। इसको अपनी आवाज लोकगायक पनदा बासोदी व लोकगायिका रूचि आर्य ने दी है। गीत को संगीत एवं मिक्स पवन गुसांई (केदार स्टूडियो देहरादून), रिकार्डिग नन्दा पाण्डे (नन्दा स्टूडियों हल्द्वानी), एडिटर विक्की मिरौला, संयोजक त्रिलोक सिंह धामी है।

Also Read....  नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605, 35 छात्र बने टॉप स्कोरर

LEAVE A REPLY