राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में 10 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा

376
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता करते हुए चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में कम से कम 10 सीटो पर चुनाव लड़ेगी। 20 जनवरी तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जायेगी।
किसानों को न्याय, युवाओं को रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक न्याय, आधे रेट पर बिजली,किसानों को मुफ्त बिजली देना हमारा मुख्य एजेन्डा है।
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार में राष्ट्रीय लोकदल पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तामिन त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में तथा प्रदेश संगठन प्रभारी चौ नीरपाल सिंह के मार्गदर्शन में चुनावी मैदान में उतरी है। भाजपा को हराकर किसानों को न्याय दिलाएंगे।
प्रदेश महासचिव नन्दनी वत्स ने कहा कि हमारी पूरी टीम महिलाओं सहित पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है। उत्तराखंड का विकास हमारा उद्देश्य है।इसके लिए हमें एकजुट होकर लड़ना चाहिए।
इस दौरान रविन्द्र लाम्बा,किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी एडवोकेट, अमित लाम्बा,चौ नरेंद्र, चौ अजय तोमर,चौ सुरेश मलिक, पंकज नेगी,सुबोध शर्मा, शेर अली, शहज़ाद आदि उपस्थित रहे।

Also Read....  प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत