बिग ब्रेकिंग हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वपसी, हरीश रावत सहित कई नेताओं ने किया स्वागत।

543
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर है। बता दें कि अफवाहों का बाजार अब ठंडा पड़ गया है। जी हां क्योंकि अब हरक सिंह रावत और उनकी बहू कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने हरक को गले लगा लिया है और उनकी जॉइनिंग पर सहमति दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हरक सिंह रावत अपनी बहू के साथ प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

बता दें कि पिछले 5 दिनों से कांग्रेस ने इंतजार करवा कर आज हरक सिंह और उनकी बहू अनुकृति गुसाईं की कांग्रेस में जॉइनिंग कराई गई है। वह भी प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में। अब माना जा रहा है हरक सिंह रावत की जगह उनकी बहू को लैंसडाउन विधानसभा से टिकट दिया जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा से लैंसडाउन विधायक से दिलीप सिंह रावत को टिकट दिया गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

हरक सिंह रावत और दिलीप सिंह रावत की आपस में ठनी हुई है। दिलीप सिंह रावत ने हरक सिंह रावत के कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और सीएम को पत्र लिखा था जिसके बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

वहीं अगर आप कांग्रेस उनकी बहू अनुभूति को वहां से टिकट देती है तो हरक सिंह रावत के लिए बड़ी चुनौती है। उनको बहू को जीत दिलाकर दिलीप सिंह रावत और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है।