राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर SDRF, उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा ग्रहण की गयी शपथ

602
Voice of Uttarakhand

Dehradun – SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे शपथ ग्रहण समारोह में कोविड मानकों का पालन करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

हमारा देश भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है और जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता है। इस भूमिका में खरे उतरने हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गयी।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त राज्यभर में व्यवस्थापित SDRF की समस्त पोस्टों पर भी सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।