प्रदेश में सभी विद्यालयों में 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई 31 जनवरी से शुरु होगी

419

देहरादून। प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त अशासकीय और निजी विद्यालयों में 10वीं, 11वीं व 12वीं की कक्षाओं में पढ़ाई 31 जनवरी से सुचारू होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा एक से नौवीं तक विद्यालय बंद रहेंगे। इनमें आनलाइन पढ़ाई जारी रखी जाएगी।

Also Read....  मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश

 

कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के नियंत्रण को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में सरकार ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। मुख्य सचिव डा एसएस संधु की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी विद्यालयों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड कक्षाओं के साथ 11वीं की कक्षाओं में आफलाइन मोड में पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से पृथक से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों की आफलाइन पढ़ाई बाधित हो रही थी। ऐसे में परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

Also Read....  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

LEAVE A REPLY