ब्रेकिंग मासूम बच्चों के सामने गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट।

499
Voice of Uttarakhand

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पति ने रुपए को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। मासूम बच्चों के सामने हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

Also Read....  देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’

पुलिस के अनुसार ग्राम भूलन छपरा कुशीनगर यूपी निवासी सौरभ पिछले 12 सालों से देहरादून में रह रहा था। सौरव अपनी पत्नी स्वाति (28 साल) और 6 साल की बेटी के साथ डिफेंस करवाने के समीप गोरखपुर में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार रात को पति पत्नी के बीच ही रुपए को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने पत्नी का चाकू से गला रेत दिया और उसकी हत्या कर दी। बच्चों ने इसकी जानकारी अपने नाना को दी जिसके बाद देहरादून में उनके रिश्तेदारों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Also Read....  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री