पूजा अर्चना के साथ धस्माना के चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ, उमड़ा जनसैलाब

505
Voice of Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त आ गयी है और अब भाजपा राज से मुक्ति चाहती है। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बयार चल रही है आगामी 14 फरवरी को जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव उत्तराखंड राज्य की सहप्रभारी विधायक झारखंड दीपिका पांडेय ने इस अवसर पर उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आ रही है, 10 मार्च को राज्य से भाजपा की सरकार चली जाएगी। श्रीमती पाण्डे ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए श्री धस्माना के पक्ष में वोट करने की भावुक अपील की, साथ ही श्रीमती पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री धस्माना को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

इस अवसर पर कैंट प्रत्याशी धस्माना ने अपने संबोधन में कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर है और क्षेत्र की सभी समस्याओं का निस्तारण वह अपने स्तर से कराएंगे। उन्होंने कहाँ कि प्रदेश में अगर जनता के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनती है तो हमारी सरकार रसोई गैस व बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए काम करेगी। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस चार धाम चार काम के उद्देश्यों को लेकर जनता के समक्ष आयी है और कांग्रेस अपने वादों पर खरा उतरेगी।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

धस्माना ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता बेरोजगारी को दूर करना व उपनल कर्मचारियों को उनका हक दिलाने की रहेगी।
उन्होने लोगों से अपील करते हुये कहा आप मुझे अपने 15 दिन दें में आपको अपना पूरा जीवन समर्पित करता हूँ। इसके पश्चात धस्माना दीपलोक स्थित राम मंदिर पहुंचे वहाँ भगवान राम की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

धस्माना ने आज यमुना कॉलोनी,  दीपलोक कॉलोनी, मित्रलोक कॉलोनी, चकराता रोड़ आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, पार्षद कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश पुण्डीर, राजेश उनियाल, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ, प्रमोद गुप्ता आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।