भाजपा ने सतपुली में खोला चुनाव कार्यालय महाराज ने किया पोखड़ा ब्लाक के गाँवों में जनसम्पर्क

599
Voice of Uttarakhand

सतपुली – विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में भाजपा ने सोमवार को विधिवत सबसे पहले चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर कोविड नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार की शुरूआत की।

विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने सोमवार को सबसे पहले भाजपा
चुनाव कार्यालय में पूजन कर व रिबन काटकर चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय खोलने की शुभकामना देते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को दूसरी बार विधानसभा चौबट्टाखाल से रिकॉर्ड मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को एक कमल भेंट करना है। उन्होने कहा कि महाराज जी द्वारा पिछले 5 सालों में विधानसभा चौबट्टाखाल में अनेक विकास कार्य किए गए हैं। जिन विकास कार्यों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर प्रचार कर वोट की अपील करनी है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, विनोद घिल्ड़ियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललिता खन्तवाल, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मनजीत सिंह नेगी, महेश मिश्रा, वेद प्रकाश वर्मा, उमेश सिंह, गणेश रावत
आदि मौजूद थे। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात श्रीमती अमृता रावत ने एकेश्वर मंडल के शीला कबरा, रीठाखाल, काण्डई और हलुणी आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने भी आज पोखडा मण्डल अंतर्गत सेडियाखाल, संगलाकोटी बाजार, भैड़गाव, गुडिण्डा, सल्ड, मेहरगांव, बणेथ, बडोल एवं बासई आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जन सम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा पोखडा मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग