धस्माना को मिल रहा सरकारी कर्मचारियों का भरपूर समर्थन।

332
Voice of Uttarakhand

देहरादून- भाजपा की डबल इंजन सरकार के शासनकाल में सरकारी कर्मचारियों की किसी भी समस्या का समाधान नही हुआ। पीआरडी व उपनल कर्मचारियों को 3-3 महीने तक वेतन नही मिला, कोरोनाकाल में संविदा कर्मियों व पीआरडी जवानों से काम तो लिया गया परन्तु उनको समय पर मानदेय नहीं दिया गया। सरकारी कर्मचारियों ने भी कांग्रेस के पक्ष में मन बना लिया है। अपने चुनावी प्रचार के दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने ओएनजीसी ठेका कर्मचारियों से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही सरकारी कर्मचारियों के हित में कार्य किये जाते है। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी ठेकाकर्मियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने आंदोलन किये है, उनके प्रयासो से ही आज ओएनजीसी ठेकाकर्मी 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत वेतनमान पर आ गये है, वह हमेशा सरकारी कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहेंगे। जनसंपर्क के दौरान श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल व रसाई गैस के दाम बढ़ाकर चार सौ पचास लाख करोड़ रुपये की डकैती डाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी को 100 दिन में खत्म करने, लोकायुक्त की नियुक्ति व भ्रष्टाचार समाप्त करने जैसे मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी परंतु उसने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। पेट्रोल डीजल के दाम 100 के पार हुए है रसाई गैस 1000 पर पहुंच गयी है और तो और गरीबों का कड़वा तेल 200 से ऊपर है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महँगाई को आसमान पर पहुँचा दिया है और जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अबकी बार 60 के पार की बात कर रही है लेकिन वह जनता को यह नहीं बता रही कि 60 के पार क्या होगा आलू, सब्जी, टमाटर या कुछ और साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती है परंतु उसे 5.50 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कैंट विधानसभा पर भाजपा ने 33 साल राज किया परंतु विकास के नाम पर कोई भी उपलब्धि आजतक नहीं दिखाई दे रही है। इस अवसर पर ओएनजीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने श्री धस्माना को लिखित समर्थन दिया। इससे पूर्व पश्चिमी पटेल नगर में श्री धस्माना ने डोर टू डोर जनसम्पर्क किया, जनसम्पर्क के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जया गोलानी, सुरेंद्र सूरी, विकास नेगी, बलजीत कौर, सरफराज, सराफत अली, मेघराज,गोलानी, राहुल, हर्ष, जग्गू आदि साथ रहे।

Also Read....  29 सितम्बर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का अवसर