खाई में गिरा वाहन एसडीआरएफ पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।

492
Voice of Uttarakhand

टिहरी – आज दिनांक 13 फरवरी 2022 एसडीआरएफ टीम को थाना मुनिकीरेती सूचना मिली कि सिमली रोड में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन एक कार टाटा नेक्सन है जो कि सिमली रोड के पास अनियंत्रित होकर 01 किमी0 गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 01 किमी0 तक गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक मनोज राणाकोटी उम्र 33 निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया जिसके पश्चात रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकाला गया व उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम