फंसी पोलिंग पार्टियों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

412
Voice of Uttarakhand

रुद्रप्रयाग – सोनप्रयाग तरसाली में फंसी पोलिंग पार्टियों को एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

आज दिनांक 14 फरवरी सांय एसडीआरएफ टीम को थाना सोनप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि तरसाली नामक स्थान पर मतदान पोलिंग पार्टी टीम फंसी है।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त पोलिंग पार्टी की टीम शहर फाटक से 2 किलोमीटर ग्रामीण पोलिंग बूथ में थी। पोलिंग पार्टी जंगल का रास्ता व अंधेरा होने के कारण वही पर फंस गई थी।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त पार्टी को सुरक्षित सड़क तक लाया गया। व वाहन को अगस्तमुनि के लिए रवाना कर दिया गया है।