आईटीएम में टूर और ट्रैवल संचालकों ने घरेलू पर्यटन की बारीकियां जानी

424
Voice of Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से राजधानी दून में तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के दूसरे दिन पर्यटन अधिकारियों, टूर और ट्रैवल संचालकों ने घरेलू पर्यटन की बारीकियां जानी। तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश” थीम पर आधारित है। इसका उदेश्य लोगों को एक साथ लाना और घरेलू पर्यटन के साथ इन बाउंड व आउट बाउंड पर्यटन को एक अलग शैली में बढ़ावा देना है।

इस मौके पर उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने राज्य में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र के सम्बंध के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आईटीएम में पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न वीडियो के जरिए उत्तराखण्ड पर्यटन की सम्भावनाओं पर जानकारी दी गयी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उत्तराखण्ड के विकास के लिए इस इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के द्वारा अधिकारियों को विश्व भर में प्रचलित साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

इस अवसर पर गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, बैंगलोर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़ से आये पर्यटन अधिकारियों ने इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) में अपने राज्यों के समृद्ध विरासत और पर्यटन की विशेषताओं को उजागर करने वाले वीडियो साझा किए।
आईसीएम समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय गुप्ता ने कहा कि सत्र का दूसरा दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जहां पूरे भारत के खरीदारों और एजेंटो ने प्रसिद्ध संगठन का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

उत्तराखण्ड सहित गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, बैंगलोर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़ से लगभग 100 टूर ऑपरेटरों एवं ट्रैवल एजेंटों और पैन इंडिया के अन्य हिस्सों, होटल व्यवसायियों ने इंडिया ट्रैवल मार्ट में शिरकत कर रहे हैं।