ब्रेकिंग टिहरी -मुनिकीरेती ब्रह्मपुरी नामक स्थान पर खाई में गिरी कार, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन 02 की घटनास्थल पर मृत्यु ।

611
Voice of Uttarakhand

टिहरी / मुनिकीरेती –   आज  एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्र ब्रह्मपुरी नामक स्थान पर एक गाड़ी खाई में गिरी गई है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ऑल्टो में 4 लोग सवार थे। ब्रह्मपुरी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमे 03 लड़के व 01 लड़की सवार थी। एक लड़का व एक लड़की गंभीर रूप से घायल थे व 02 लड़कों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से ऋषिकेश हॉस्पिटल भेजा गया व 02 मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश