शक्ति नहर में लड़की की डूबने से हुई मौत एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू।

399
Voice of Uttarakhand

देहरादून – विकासनगर एसडीआरएफ टीम को कोतवाली विकासनगर द्वारा सूचना से अवगत कराया गया कि पूर्व में एक लड़की का पैर फिसल जाने के कारण शक्ति नहर विकासनगर में डूब गई थी। स्थानीय पुलिस व जल पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई ,परन्तु कोई सफलता नही मिल पाई।गहन सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त लड़की सिमरन रॉय पुत्री हरेंद्र रॉय निवासी काठोन जिला बलिया उत्तर प्रदेश के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश