यूक्रेन में फंसे हैं कई उत्तराखंडी, तो शासन ने जारी की गाइडलाइन

459
Voice of Uttarakhand

Dehradun – रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और स्थिति यह है कि अभी रूस लगातार यूक्रेन पर हवाई हमले करते जा रहा है साथ ही यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है दूसरा इस वक्त उत्तराखंड के भी कई नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने अब एक नई गाइडलाइन जारी की है

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि उनके जिले के रहने वाले जो भी छात्र छात्राएं या अन्य लोग यूक्रेन में इस वक्त मौजूद हैं। ऐसे सभी लोगों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाए। यूक्रेन में फंसे हुए लोगों का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, पासपोर्ट नंबर सभी जानकारियां शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के द्वारा जारी किए गए निर्देशों में यह कहा गया है कि हर सुबह 10:00 बजे ukhomesection8@gmail.com पर पूरी सूचना शासन को भेजनी होगी। उत्तराखंड शासन द्वारा इस मामले पर केंद्र सरकार के साथ पूरी जानकारी साझा की जाएगी जिससे यूक्रेन में फंसे हुए उत्तराखंड के लोगों को सकुशल राज्य में वापस लाया जा सके।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ